ब्यावरा में बड़ा हादसा - स्लीपर बस ब्रिज से टकराई, 4 की मौत, 11 घायल

राजगढ़ के ब्यावरा में शुक्रवार सुबह भोपाल बायपास के पास एक स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 4 लोगों की मौत और 11 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
ब्यावरा में बड़ा हादसा - स्लीपर बस ब्रिज से टकराई, 4 की मौत, 11 घायल
राजगढ़-जिले के ब्यावरा के पास नेशनल हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट स्लीपर कोच बस का भीषण हादसा हो गया। हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से 4 की हालत नाजुक होने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक YoloBus की स्लीपर कोच बस तेज रफ्तार में थी। ब्यावरा के पास बने ब्रिज पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर / ब्रिज की रेलिंग से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के शीशे टूट गए और स्लीपर में सो रहे यात्री कांच तोड़कर बाहर सड़क पर जा गिरे।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस की पूरी बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई है, खिड़कियों के कांच चकनाचूर हैं। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव में जुटे हैं।

पुलिस और प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही ब्यावरा देहात और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान अभी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही हादसे की वजह लग रही है। बस इंदौर से ग्वालियर / भोपाल की तरफ जा रही थी।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। बस को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk